लखनऊ से मैहर मेले के लिए चलेंगी 20 ट्रेनें:नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी ट्रेनें; विंध्याचल में भी दो ट्रेनों का ठहराव

Oct 13, 2026 - 09:45
0
लखनऊ से मैहर मेले के लिए चलेंगी 20 ट्रेनें:नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुकेंगी ट्रेनें; विंध्याचल में भी दो ट्रेनों का ठहराव
शारदीय नवरात्र के दौरान मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगने वाले मैहर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 20 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। इन ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट का होगा। इसके अलावा विंध्याचल स्टेशन पर भी दो ट्रेनों को 11 से 26 अक्टूबर तक दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तारीखों में रहेगा। इससे नवरात्र के दौरान मैहर माता के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर होगा ठहराव रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक और 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 12669 चेन्नई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्टूबर, 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर और 15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर ठहरेगी। इसके अलावा 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर, 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 22103 एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर और 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी। वापसी दिशा की ट्रेनों में 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर, 11060 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस 12 से 22 अक्टूबर, 12670 छपरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 12 से 21 अक्टूबर, 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर और 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर ठहरेगी। वहीं, 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 से 18 अक्टूबर, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर, 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी एक्सप्रेस 13 से 20 अक्टूबर और 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर और 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव करेगी। विंध्याचल स्टेशन पर भी दो ट्रेनें रुकेंगी नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर भी दो ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया है। ट्रेन नंबर 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस 11 से 26 अक्टूबर तक रात 10:15 बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस इसी अवधि में दोपहर 12:10 बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User