पंचायत भवन के पास हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या:पुलिस जांच में जुटी, मृतक पर 11 मुकदमे दर्ज थे

Oct 13, 2026 - 09:45
0
पंचायत भवन के पास हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या:पुलिस जांच में जुटी, मृतक पर 11 मुकदमे दर्ज थे
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलाईपुर बैरगिया गांव में सोमवार रात करीब एक बजे पंचायत भवन के पास 25 साल के गुलाब पाल का शव मिला। उसके बाएं सीने पर गोली के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है। गुलाब पाल अपने पिता पतिराम पाल के साथ तेरहवीं कार्यक्रम से लौटा था। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर निकला। रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह घायल पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर डायल 112 टीम पहुंची। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पांच थानों की फोर्स भी बुलाई गई। पुलिस के अनुसार, मृतक गुलाब पर हत्या के प्रयास, लूट व रंगदारी समेत 11 मुकदमे दर्ज थे। वह दो महीने पहले जेल से छूटा था। मई में उसकी शादी तय थी। वह तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। मामले में चार लोगों को चिह्नित कर जांच हो रही है। घटना की सूचना देने वाला व्यक्ति मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User