लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग:आरईपीएल चैलेंजर्स की फोर स्क्वायर पर छह रनों से जीत

Sep 24, 2026 - 20:10
0
लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग:आरईपीएल चैलेंजर्स की फोर स्क्वायर पर छह रनों से जीत
लखनऊ चैलेंजर्स ने फोर स्क्वायर वारियर्स को डकवर्थ लुइस नियम से 6 रनों से हरा दिया। बुधवार को सेज ग्राउण्ड पर फोर स्क्वायर वारियर्स और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ। लखनऊ चैलेंजर्स ने टास जीता और विकेट को देखते हुए फोर स्क्वायर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चैलेंजर्स की सधी गेंदबाजी के आगे फोर स्वायर की बल्लेबाज खुलकर नहीं सकीं। व ह 20 ओवरो में नौ ओवरों में 91 रन ही बना पाईं। सलामी बल्लेबाज वर्णिका चौधरी ने 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। वहीं संध्या यादव ने 11 रनों का योगदान दिया। गजाला परवीन (8), तान्या सिंह (5), शिल्पी यादव (6) जल्दी आउट हो गईं। अतिरिक्त 22 रन बनाए। आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स की प्रियांशी यादव ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं शुभि, भारती सिंह, चांदनी और भूमिका ने एक-एक विकेट लिए। चैलेंजर्स ने 11 ओवर में 52 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उतरी लखनऊ चैलेंजर्स टीम ने 11 ओवरों में तीन विकेट पर 52 रन बनाकर जीत की तरफ बढ़ रही थी। इसी समय बारिश होने लगी। अंपायरों ने मैच के परिणाम के लिए डकवर्थ लुइस का सहारा लिया। इसमें लखनऊ चैलेंजर्स छह रनों से जीत गई। चैलेंजर्स के लिए विदुषी ने 22 और सम्पदा दीक्षित ने नाबाद 25 रन 23 गेंदों पर बनाए। संक्षिप्त स्कोर फोर स्क्वायर वारियर्स- 20 ओवर में 9 विकेट पर 91 रन ( वर्णिका चौधरी 29, संध्या यादव 11, अपेक्षा 8, अतिरिक्त 22 रन। प्रियांशी यादव 3/5, शुभि, भारती, चांदनी और भूमिका एक-एक विकेट) आरईपेल चैलेंजर्स- 11 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन ( विदुषी श्रीवास्तव 22, सम्पदा दीक्षित नाबाद 25 रन। छाया यादव 2 विकेट)। प्लेयर आफ द मैच- सम्पदा दीक्षित (लखनऊ चैलेंजर्स) श्रेष्ठ बल्लेबाज- वर्णिका चौधरी ( फोर स्क्वायर) श्रेष्ठ गेंदबाज- प्रियांशी यादव (लखनऊ चैलेंजर्स)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User