महिला को मैसेंजर पर भेजे अश्लील मैसेज:अलीगढ़ में महिला के विरोध पर रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी का आरोप
क्वार्सी क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर अश्लील मैसेज भेजने, गाली-गलौज करने और रास्ते में धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक उसे मैसेंजर पर लगातार परेशान करता है और अलीगढ़ छोड़कर जाने के लिए धमकाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी आठ साल की बेटी के साथ रहती है और अकेले उसका पालन-पोषण कर रही है। पति से तलाक होने के बाद वह बेटी के साथ रह रही है। आरोप है कि युवक उसके मोबाइल नंबर पर गंदे मैसेज और गाली-गलौज करता है। रास्ते में मिलने पर भी धमकी देता है। महिला ने तहरीर में खुद और अपनी बेटी को आरोपी से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)