लखनऊ विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद हाउस ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी:इंट्रा-म्यूरल प्रतियोगिता में अमृता कौर हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया

Oct 10, 2026 - 20:55
0
लखनऊ विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद हाउस ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी:इंट्रा-म्यूरल प्रतियोगिता में अमृता कौर हाउस को हराकर खिताब अपने नाम किया
लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वॉलीबॉल इंट्रा-म्यूरल प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद हाउस ने अमृता कौर हाउस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रणवीर सिंह ने किया। रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेल से नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। पहले दिन खेले गए दो मुकाबले प्रतियोगिता के पहले दिन मेजर ध्यानचंद हाउस और नीलिमा घोष हाउस के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मेजर ध्यानचंद हाउस ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अमृता कौर हाउस ने मिल्खा सिंह हाउस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में दिखा कड़ा मुकाबला 10 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला अमृता कौर हाउस और मेजर ध्यानचंद हाउस के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. मोहम्मद तारिक ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बेहतर रणनीति और टीमवर्क के दम पर हराया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. शशि कनौजिया ने बताया कि फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। खिलाड़ियों ने हर अंक के लिए पूरा जोर लगाया। अंत में मेजर ध्यानचंद हाउस ने बेहतर रणनीति और टीमवर्क के दम पर अमृता कौर हाउस को हराकर खिताब जीत लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User