लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा , अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया
लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन। सपा छात्र सभा के सदस्य जमा होकर नारेबाजी करने लगे । मंगलवार को दिल्ली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सपाई सड़क पर उतरे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन हुआ था। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारा लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के ऊपर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में जमकर धक्का मुक्की हुई। सीधे तौर पर कहा की जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाएगा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष चलता रहेगा। करोड़ों वोट चोरी का आरोप प्रदर्शन कर रहे प्रेम प्रकाश ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों वोटों की चोरी कर अलग-अलग राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की गई है। उनका आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। विपक्ष पहले ही उठा चुका था वोट चोरी का मुद्दा' प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कई बार इसके साक्ष्य भी दिए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अब एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से ही भाजपा सत्ता में आ रही है। ‘इस्तीफा मांगने के लिए सड़क पर उतरे हैं’ कहा कि हम लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए सड़क पर उतरे हैं। हमारे नेता अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया है। हम सभी लोग जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, हम शांत नहीं बैठेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)