ललितपुर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:संजय निषाद को जान से मारने की धमकी देने वाले पर FIR की मांग

Oct 07, 2026 - 15:40
0
ललितपुर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:संजय निषाद को जान से मारने की धमकी देने वाले पर FIR की मांग
ललितपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को मिली जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोरखपुर के बांसगांव में डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ 'गर्दन काटने' जैसे बयान दिए गए हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया है। इन बयानों से निषाद समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और सबूतों को सुरक्षित रखा जाए। धमकी देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, डॉ. संजय कुमार निषाद की सुरक्षा की समीक्षा कर जरूरी इंतजाम किए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User