वाराणसी में रंगोली प्रतियोगिता:नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर बनाई आकर्षक रंगोलियां
वाराणसी के जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। रंगों और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का महत्व बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने की। प्रतियोगिता में प्रस्तुत रंगोलियों का निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन किया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. अनामिका श्रीवास्तव, डॉ. शाहिद अली, डॉ. संजय प्रधान, डॉ. चन्द्र शेखर पांडेय और श्रीमती शशि बाला सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मिशन शक्ति के उद्देश्यों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)