ललितपुर मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से धमाका:कमरे में भर गया धुआं, दो दिन में तीसरी बार फाल्ट

Oct 06, 2026 - 11:54
0
ललितपुर मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट से धमाका:कमरे में भर गया धुआं, दो दिन में तीसरी बार फाल्ट
ललितपुर में सोमवार की रात 11:45 बजे दरम्यान स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब के पास स्थित कमरे में बने बिजली घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ ,उसके बाद पूरा कमरा धुंआ से भरा गया । इस घटना से हड़कंप मच गया , हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ । वहीं बताया कि की पिछले दो दिन में बिजली घर के कमरे तीसरी बार शॉर्ट सर्किट से फाल्ट हुआ है । सोमवार को सुबह शॉर्ट सर्किट हुआ था । बता दें कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में स्वशासी राजकीय मेडिकल कलेज है। मेडिकल कालेज के पुराने भवन में संचालित पैथोलॉजी लैब के पास कमरे में विद्युत घर बना हुआ है , जहां से सीटी स्कैन, एक्सरे विभाग व पैथोलॉजी लैब के लिए बिजली संचालित होती है । विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से धमाका सोमवार रात 11;30 बजे तक पैथोलॉजी लैब के पास सब सामान्य चल रहा था । तभी अचानक पैथोलॉजी लैब के पास स्थित कमरे में बने बिजली घर में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ ,उसके बाद पूरा कमरा धुंआ से भरा गया । धमाके की आवाज सुनकर कर्मी बाहर आ गए। फाल्ट के बाद धमाके की तेज आवाज वहीं कर्मचारियों ने बता कि बिजली घर में रविवार की दोपहर 3 बजे फाल्ट हुआ था और सोमवार की सुबह भी फाल्ट हुआ था । उन्होंने कहा बिजली घर में हो रहे फाल्ट से उपकरण फूंक सकते है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि फाल्ट के बाद धमाके की तेज आवाज आई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User