फलों के गोदामों पर छापेमारी, कार्बाइड से पकाने की जांच:अमरोहा में नवरात्र में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान

Oct 15, 2026 - 17:16
0
फलों के गोदामों पर छापेमारी, कार्बाइड से पकाने की जांच:अमरोहा में नवरात्र में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान
अमरोहा में नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभाग की टीमों ने जिलेभर की फल मंडियों और गोदामों में अचानक छापेमारी की। इस दौरान फलों को पकाने के तरीकों की जांच की गई और गोदामों से सैंपल लेकर उनकी शुद्धता की पड़ताल शुरू की गई। अधिकारियों ने फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की जानकारी भी जुटाई। कार्बाइड के इस्तेमाल पर नजर सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने के लिए कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे रसायनों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई विभाग के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य नवरात्र में व्रत के दौरान इस्तेमाल होने वाले फलों की शुद्धता सुनिश्चित करना और मानव उपभोग के योग्य नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकना है। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और बाजारों की लगातार निगरानी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User