ललितपुर में AAP कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोका:जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को चौकी ले गई पुलिस, ट्रेन छूटने के बाद छोड़ा
ललितपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को गुरुवार शाम लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने का मामला सामने आया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही रोक दिया, जबकि जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी समेत कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस चौकी ले जाया गया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के चलते कार्यकर्ता लखनऊ नहीं पहुंच सके। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता AAP कार्यकर्ता 8 अक्टूबर को लखनऊ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के कारण कार्यकर्ता लखनऊ नहीं पहुंच पाए और उनके लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने के अधिकार पर असर पड़ा। ट्रेन छूटने के बाद छोड़ा पार्टी के मुताबिक, हरदयाल सिंह लोधी और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस चौकी ले जाया गया। लखनऊ जाने वाली ट्रेन के छूटने के बाद उन्हें शाम करीब 6:30 बजे छोड़ दिया गया। नजरबंद किए गए कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, जिला महासचिव अनूप ताम्रकार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना राजा, जिला मंत्री रमेश झा, अनुराग सिंह लोधी और संजू जैन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)