पीलीभीत में इंस्पेक्टर संजय सिंह विजिलेंस भेजे गए:सेहरामऊ उत्तरी थाने की कमान तेजतर्रार इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला को मिली
पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया। रविवार देर रात आदेश जारी कर सेहरामऊ उत्तरी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का तबादला विजिलेंस विभाग में किया गया। उनकी जगह अनुभवी इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला को सेहरामऊ उत्तरी थाने की कमान मिली। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पिछले 22 महीनों से सेहरामऊ उत्तरी थाने के प्रभारी निरीक्षक थे। 22 महीने के कार्यकाल के बाद उनका तबादला हुआ। इस दौरान उन्होंने कई अहम मामलों को निपटाया। मामलों को जल्द निपटाने की उम्मीदें वहीं, सेहरामऊ उत्तरी थाने की नई जिम्मेदारी संभालने वाले इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला जिले के सक्रिय अफसरों में हैं। वह जहानाबाद, अमरिया और बरखेड़ा जैसे अहम थानों की कमान संभाल चुके हैं। इन क्षेत्रों में उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में अच्छा काम किया। अब उन्हें सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराधियों पर लगाम और लंबित मामलों को जल्द निपटाने की उम्मीदें हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)