ललितपुर में बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी:डीएम के आदेश पर 26 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे
ललितपुर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने जिले में बहुत ज्यादा बारिश होने की चेतावनी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने शुक्रवार रात 9 बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिर्फ पढ़ाई का काम बंद रहेगा, बाकी प्रशासनिक और विभागीय काम पहले की तरह चलते रहेंगे। सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)