आगरा में कल 12वीं तक के स्कूल बंद:भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने जारी किए आदेश
आगरा में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी है। ऐसे में जिले के 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। ये आदेश जिलाधिकारी ने जारी किए हैं। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर आदेश लागू होगा। प्रशासन ने मौसम की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सीएम योगी ने कहा- तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)