ललितपुर में जल निगम ने सड़कें खोदकर छोड़ीं:घटिया मरम्मत से लोग परेशान, बुंदेलखंड विकास सेना ने प्रदर्शन कर कार्रवाई मांगी
ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार की दोपहर 2 बजे जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की घटिया मरम्मत पर संगठन ने नाराजगी जताई। यह प्रदर्शन रविवार दोपहर को हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुआ। टीटू ने बताया कि करीम नगर से वर्णी कॉलेज और आजादपुरा राजपूत कॉलोनी की कंक्रीट सड़क को जेसीबी से खोदा गया। ठेकेदारों ने कटर का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे सड़कें खराब हुईं। इससे पानी की पाइपलाइनें टूटीं और उड़ती धूल से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान सड़क खोदना ठीक नहीं है। इससे देवी मां की मूर्ति पंडाल लगाने में भी परेशानी हो रही है। संगठन ने जिला प्रशासन से लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)