ललितपुर में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत:खेत पर मोटर का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

Oct 06, 2026 - 11:04
0
ललितपुर में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत:खेत पर मोटर का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया
ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में सिंचाई के लिए बिजली की मोटर का तार जोड़ते समय करंट लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर निवासी पुनिया (60 वर्ष) पत्नी रामदास रैकवार खेत पर गई हुई थीं। वहां वह पानी की सप्लाई चालू करने के लिए बिजली की मोटर का तार जोड़ रही थीं, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सोमवार रात करीब 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर सूरज ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User