एएसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:मऊ में वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की जांच के दिए निर्देश

Oct 06, 2026 - 11:04
0
एएसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:मऊ में वाहनों और सुरक्षा उपकरणों की जांच के दिए निर्देश
मऊ जिले में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन मऊ में आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ भी कराई गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने वाहनों की स्थिति के साथ-साथ उनमें उपलब्ध आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का भी जायजा लिया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई तथा उपकरणों की उपलब्धता और स्थिति की जांच की गई। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए वाहनों में उपलब्ध संसाधनों और सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहनों और उनमें मौजूद उपकरणों की नियमित जांच जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस और पुलिस बैरक का जायजा लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस लाइन में स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User