ललितपुर में महिला सहित तीन लोगों को सांप ने डसा:अलग-अलग गांवों में तीन की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर जिले में शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में तीन लोगों को सांप ने डस लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली महरौनी के सिंदवाहा गांव की 25 साल की गुड्डी पत्नी नंदकिशोर सुबह 11 बजे घर में काम कर रही थीं। लकड़ी उठाते समय सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन उन्हें दोपहर 12:15 बजे मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। वहीं, कोतवाली तालबेहट के थाना गांव निवासी 50 साल के रूपसिंह को भी शुक्रवार सुबह सांप ने डसा। परिजन उन्हें सुबह 10:17 बजे अस्पताल लाए। उनकी हालत में सुधार बताया गया है। कोतवाली सदर के बुढवार गांव के 19 साल के युवराज यादव पुत्र उदल यादव को भी सांप ने डस लिया। उन्हें शुक्रवार सुबह 11:50 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)