सीआरपीएफ ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती:सफाईकर्मियों को सम्मान, प्रतियोगिता विजेता छात्र को दिया 5 हजार का चेक

Oct 02, 2026 - 14:44
0
सीआरपीएफ ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती:सफाईकर्मियों को सम्मान, प्रतियोगिता विजेता छात्र को दिया 5 हजार का चेक
अमेठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र सीआरपीएफ अमेठी की ओर से कंपोजिट विद्यालय छीड़ा में कार्यक्रम हुआ। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता जागरूकता, पौधरोपण और सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम डॉ. निशीत कुमार, उप महानिरीक्षक के निर्देशन और कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। उप कमांडेंट अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. निशीत कुमार ने विधायक राकेश प्रताप सिंह को पौधा भेंट किया, जबकि कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। विधायक ने सीआरपीएफ के आंतरिक सुरक्षा में योगदान की जानकारी दी और स्वच्छता व पौधों की देखभाल की अपील की। सफाईकर्मी और छात्र सम्मानित सफाईकर्मी महेंद्र कुमार यादव व रामसेवक को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र दिया गया। ‘अपने सीआरपीएफ को जानें’ प्रतियोगिता के विजेता छात्र आयुष कुमार मिश्रा को 5 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल मालपोत्रा, पुष्कर सिंह, विनायक रंजन, प्रवीण कुमार समेत अधिकारी, जवान, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। समापन राष्ट्रगान से हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User