राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली:अधिवक्ता संघ की शोकसभा के कारण कल होगी बहस

Oct 07, 2026 - 15:40
0
राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली:अधिवक्ता संघ की शोकसभा के कारण कल होगी बहस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई बुधवार 1 बजे टल गई। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ता संघ की शोकसभा के कारण सुनवाई टली है। कोर्ट अब गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले मंगलवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता विजय मिश्र के वकील ने बहस पूरी की थी। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने बहस शुरू की, लेकिन पूरी नहीं हो पाई थी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने बची हुई बहस के लिए 9 अक्टूबर की तारीख तय की है। राहुल गांधी पर 2018 में बेंगलुरु में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। इस पर 4 अगस्त 2018 को भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को बुलाया था। उन्होंने 20 फरवरी 2024 को जमानत ली और 26 जुलाई 2024 को बयान दिया था। 20 फरवरी 2026 को राहुल गांधी ने दोबारा कोर्ट में बयान दर्ज कराया। विजय मिश्र ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल मिलान की अर्जी दी थी, जिसे ट्रायल कोर्ट, सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User