ललितपुर में नकली खाद और कालाबाजारी का आरोप:सपा ने प्रदर्शन किया, डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और रोक की मांग की
ललितपुर में गुरुवार दोपहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नकली खाद की बिक्री और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नेपार सिंह यादव के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के संरक्षण में नकली खाद बनाई जा रही है। ज्ञापन में नकली और मिलावटी खाद की बिक्री व कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। देखिए 2 तस्वीरें… कार्यकर्ताओं ने उड़द की खराब हुई फसल का निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की अपील की। साथ ही, किसानों को सरकार द्वारा तय दर पर खाद की सही मात्रा में सप्लाई सुनिश्चित करने और इसकी नियमित निगरानी की बात भी कही। इस फसल नुकसान के वास्तविक कारणों की जांच कर पात्र किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने और खाद वितरण की पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)