ललितपुर में नकली खाद-बीज विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई:डीएम ने कहा- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं
ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गुरुवार को शाम 4 बजे किसानों के हितों से समझौता न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नकली खाद और मिलावटखोरी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। कृषि विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में अवैध खाद कारोबार पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने किसानों से रजिस्टर्ड दुकानों से खाद खरीदने और नकली खाद-बीज की शिकायत तुरंत प्रशासन को बताने की अपील की है। बता दें 30 तारीख को दोपहर 3 बजे जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार और रामनारायण चौरसिया की टीम ने पनारी गांव के एक मकान पर छापा मारा। वहां इफको डीएपी की बोरियों में नकली खाद की री-पैकिंग का अवैध धंधा पकड़ा गया। पुष्पेंद्र मिश्रा किसानों को संदिग्ध खाद बेच रहा था। मौके से 217 बैग संदिग्ध इफको डीएपी, खाली बोरियां, बारदाना, डीएपी जैसा काला दानेदार प्रोडक्ट, सिलाई मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। मकान सील कर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उप जिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल, नायब तहसीलदार योगेंद्र सिंह और पुलिस टीम की उपस्थिति में पूरे परिसर की वीडियोग्राफी कराकर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद आरोपी पुष्पेंद्र मिश्रा, मकान मालिक कैलाशनारायण पुरोहित और मौके से भागे एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम.1955 की धारा 3/7 एवं उर्वरक ;नियंत्रणद्ध आदेश 1985 के तहत कोतवाली ललितपुर में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)