ललितपुर में सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर पितरों को दीपांजलि से विदाई:सुम्मेरा तालाब के घाटों पर उमड़ी भीड़, दीपावली जैसा नजारा
ललितपुर में शनिवार शाम सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर सुम्मेरा तालाब के घाटों पर दीपावली जैसा नजारा दिखा। पितृपक्ष के आखिरी दिन शाम 7 बजे से रात 8 बजे के बीच तालाब किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। उन्होंने आटे के दीप बनाकर उनमें घी भरा और दीपांजलि कर पितरों को विदाई दी। पंडित जगदीश पाठक ने इस दौरान पितरों का महत्व बताया।
श्रद्धालु महेश ने बताया कि पितर अपने वंशजों से तर्पण लेकर आशीर्वाद देते हैं। पंडित जी के अनुसार, अमावस्या की शाम जलाशय किनारे दक्षिण दिशा में दीया लगाने से पितृ दोष खत्म होते हैं। मान्यता है कि पितर प्रदोष काल में जल ग्रहण कर परिजनों को खुशहाली का आशीर्वाद देकर पितृलोक जाते हैं। इसी विश्वास के साथ लोगों ने दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि उन्होंने पूरे श्राद्ध पक्ष में पूजा की और नगर पालिका ने घाट पर सफाई का काम किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)