दरोगा की कार से बाइक सवार की मौत:भीड़ ने गाड़ी चला रहे सब-इंस्पेक्टर को घेरा, पुलिस थाने लेकर गई

Oct 10, 2026 - 23:24
0
दरोगा की कार से बाइक सवार की मौत:भीड़ ने गाड़ी चला रहे सब-इंस्पेक्टर को घेरा, पुलिस थाने लेकर गई
सुल्तानपुर में शनिवार रात करीब 9 बजे दरोगा की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे वाली कार को दरोगा चला रहे थे। भीड़ ने कार को घेर लिया। दरोगा को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के परऊपुर में हुआ। घर लौटते समय हुआ हादसा मलिकपुर निवासी श्यामानंद गौतम (25) बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। शनिवार रात 8 बजे दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर परऊपुर के पास दरोगा की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद ग्रामीण युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई कोतवाली देहात एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल कार एक दरोगा की बताई जा रही है। मामले की जांच की रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User