मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने की पति की हत्या:पहले प्रेमी संग जहर दिया फिर चुन्नी से गला दबाया, पुलिस ने किया अरेस्ट

Oct 09, 2026 - 15:15
0
मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने की पति की हत्या:पहले प्रेमी संग जहर दिया फिर चुन्नी से गला दबाया, पुलिस ने किया अरेस्ट
मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र की जाकिर कालोनी में हुए तालिब हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी इल्मा को अरेस्ट कर लिया है। तालिब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तालिब की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तालिब की पत्नी इल्मा को अरेस्ट किया है। वहीं उसके प्रेमी अमन की तलाश में टीमें लगी हैं। पूरे मामले में पुलिस की बात पढ़िए… एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लोहियानगर में एक व्यक्ति तालिब की मौत की सूचना मिली थी। पता चला था कि संदिग्ध परिस्थितियों में तालिब की मौत हुई। इसके बाद घरवालों ने यकायक उसके शव को दफना भी दिया था। लेकिन तालिब के परिवार को उसकी हत्या का शक था। जिसकी उन्होंने तहरीर दी थी। इसके बाद मजिस्ट्रियल ऑर्डर के बाद उसके शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें तालिब की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। इसके आधार पर उसकी पत्नी इलमा को अरेस्ट किया गया है। उसके प्रेमी अमन को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। ये थी पूरी घटना 28 सितंबर का यह मामला लोहिया नगर की जाकिर नगर कॉलोनी का है। मृतक तालिब राजमिस्त्री का काम करता था जबकि पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की मौत के 10 दिन बाद गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ब्यूटीशियन पत्नी इल्मा ने प्रेमी अमन के साथ मिलकर पति तालिब की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन 5 अक्टूबर को मृतक का मोबाइल मिलने के बाद परिजन को पत्नी पर शक हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। 4 साल पहले हुई थी शादी मुजफ्फरनगर के रसूलपुर-दभेड़ी गांव निवासी जुल्फिकार के बेटे तालिब (30) की शादी 4 साल पहले मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में अंजुम पैलेस निवासी मोमिन की बेटी इल्मा (27) से हुई थी। दोनों की 3 साल की बेटी है। तालिब राजमिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ मेरठ की जाकिर नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। इल्मा पास में स्थित सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो में काम करती थी। 28 सितंबर को तालिब काम से घर लौटा। शाम करीब 7 बजे इल्मा ने तालिब के मोबाइल से परिवार के लोगों को फोन कर बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही फतेहुल्लापुर में रहने वाला तालिब का चचेरा भाई अकरम सबसे पहले घर पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User