LU में हॉस्टल आवंटन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी:नई अलॉटमेंट लिस्ट की मांग, सरस्वती प्रतिमा पर रातभर दिया धरना

Oct 16, 2026 - 13:42
0
LU में हॉस्टल आवंटन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी:नई अलॉटमेंट लिस्ट की मांग, सरस्वती प्रतिमा पर रातभर दिया धरना
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में हॉस्टल आवंटन की अनियमितताओं और मेस की बदहाली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को शुरू हुआ आंदोलन 24 घंटे से जारी है। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की खाली सीटों के आवंटन में खेल हुआ है। छात्रों ने हॉस्टल आवंटन की नई मेरिट की मांग की है। इसके अलावा आचार्य नरेंद्र देव और लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल करने की मांग भी उठाई है। रात भर दिया धरना, जमीन पर बैठ कर खाया खाना इससे पहले गुरुवार को शुरू हुआ धरना रात भर जारी रहा। पहले स्टूडेंट्स DSW कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे। बाद में प्रदर्शन कर रहे छात्र सरस्वती प्रतिमा पर आ गए। फिर यहां भी नारेबाजी हुई। देर रात करीब 11 बजे जमीन पर बैठकर ही धरना दे रहे स्टूडेंट्स ने खाना खाया। रात भर छात्रों ने यही धरना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User