LU में NSUI से जुड़े छात्रों ने प्रशासनिक भवन घेरा:हॉस्टल आवंटन और साइबर लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधारने की मांग, जमकर नारेबाजी की

Oct 07, 2026 - 16:11
0
LU में NSUI से जुड़े छात्रों ने प्रशासनिक भवन घेरा:हॉस्टल आवंटन और साइबर लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधारने की मांग, जमकर नारेबाजी की
लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI से जुड़े छात्रों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्र अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन लेकर पहुंचे थे। इसमें राणा प्रताप सिंह बिष्ट छात्रावास में खाली सीटों के आवंटन से लेकर साइबर लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था दूर करने की मांग की गई है। हॉस्टल में 25-30 सीटें खाली होने का दावा प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि राणा प्रताप सिंह बिष्ट छात्रावास मुख्य रूप से फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित है। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल मिलने के बाद भी करीब 25-30 सीटें खाली होने की जानकारी सामने आई है। NSUI ने इन सीटों की तत्काल जांच कराने और पात्र व जरूरतमंद स्टूडेंट्स को आवंटित करने की मांग की है। इससे हॉस्टल की क्षमता का सही उपयोग हो सकेगा और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को आवास की सुविधा मिल सकेगी। AC-पंखे खराब, गर्मी में पढ़ने को मजबूर स्टूडेंट्स ज्ञापन में विश्वविद्यालय की साइबर लाइब्रेरी की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि लाइब्रेरी के AC लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं। कई पंखे भी खराब हैं। AC का पानी लाइब्रेरी के अंदर गिर रहा है। इससे स्टूडेंट्स को गर्मी और उमस में पढ़ाई करनी पड़ रही है। कंप्यूटर खराब, Wi-Fi की स्पीड भी धीमी छात्रों ने बताया कि साइबर लाइब्रेरी में कई कंप्यूटर खराब पड़े हैं। Wi-Fi की स्पीड भी बेहद धीमी है। ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए जरूरी साइबर लाइब्रेरी की मूलभूत सुविधाएं ही दुरुस्त नहीं हैं। छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। छह मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग NSUI ने प्रशासन से राणा प्रताप सिंह बिष्ट छात्रावास की खाली 25-30 सीटों की जांच कर पात्र व जरूरतमंद स्टूडेंट्स को आवंटित करने की मांग की। इसके अलावा साइबर लाइब्रेरी के सभी AC और पंखे ठीक कराने, AC से पानी गिरने की समस्या का स्थायी समाधान करने, खराब कंप्यूटरों की मरम्मत और धीमे Wi-Fi की समस्या दूर करने को कहा गया है। परीक्षा को देखते हुए साइबर लाइब्रेरी की सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने की भी मांग रखी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User