‘मैं से हम तक- साझा दृष्टिकोण की शक्ति’ पर कार्यक्रम:एमिटी में टेडएक्स के मंच से साझा दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयासों की शक्ति पर चर्चा

Oct 17, 2026 - 10:59
0
‘मैं से हम तक- साझा दृष्टिकोण की शक्ति’ पर कार्यक्रम:एमिटी में टेडएक्स के मंच से साझा दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयासों की शक्ति पर चर्चा
एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में शुक्रवार को टेडएक्स एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। ‘फ्रॉम मी टू वी- द पावर ऑफ शेयर्ड पर्सपेक्टिव्स’ यानी ‘मैं से हम तक- साझा दृष्टिकोण की शक्ति’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉफोर्ज की मुख्य ब्रांड एवं सतत विकास अधिकारी अनुराधा सहगल, पीडब्ल्यूसी में बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के प्रबंध निदेशक विवेक श्रीवास्तव और भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा अधिकारी तान्या मिश्रा ने विचार रखे। उन्होंने अपने अनुभवों के जरिए साझा दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। एमिटी लखनऊ परिसर के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ ने वक्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक आवाज किसी मुद्दे को उठा सकती है, लेकिन सामूहिक आवाज आंदोलन की शुरुआत कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User