शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्राईवेट स्कूलों का दबदबा बढ़ा:संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ सीपी त्रिपाठी के यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई जीत की रणनीति
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। तीन बार से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस बार पहली बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव मैदान में हैं। इसे लेकर पार्टी से जुड़े विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षकों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस चुनाव के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी वित्त विहीन विद्यालयों के जिलाध्यक्ष भी है। उनके उदया आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षकों ने शुक्रवार को मुलाकात की थी। इस दौरान करीब 15 से 16 प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया। बैठक में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव और पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।
डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी इस चुनाव को महत्वपूर्ण मानकर आगे बढ़ रही है। पहली बार भाजपा के चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी के मैदान में उतरने से पार्टी से जुड़े शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और शिक्षकों में उत्साह है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का यह चुनाव राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बने, इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। बैठक में मौजूद लोगों ने भी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर विधायक अभय सिंह,रामचंद्र यादव और अमित सिंह के अलावा महापौर गिरीशपति तिवारी,जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,वरिष्ठ नेता शिवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)