मैनपुरी में 2-दिन की बारिश से घरों में भरा पानी:आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव, लोग घरों में कैद; फसलों को भी नुकसान

Sep 27, 2026 - 21:19
0
मैनपुरी में 2-दिन की बारिश से घरों में भरा पानी:आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव, लोग घरों में कैद; फसलों को भी नुकसान
मैनपुरी में दो दिन की रुक-रुक कर हुई बारिश से रविवार को आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव हो गया। नगला कीरत और काशीराम कॉलोनी के लोगों के घरों के आसपास अभी भी चार-चार फीट पानी भरा है। लोग प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस लाइन के पास मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। शाम को जहरीले कीड़ों का डर भी बना रहता है। गोला बाजार की एक कॉलोनी में भी मकानों के बाहर इतना पानी है कि लोग घरों में कैद हो गए हैं। बारिश से किसानों को भी नुकसान हुआ है। जगरूपपुर और तवेपुर गांवों के आसपास बाजरे की तैयार फसल खेतों में डूब गई है। धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी सारी फसलें खराब कर दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User