मैनपुरी में बारिश से मकान का लेंटर ढहा:परिवार का मुखिया गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर

Sep 27, 2026 - 21:19
0
मैनपुरी में बारिश से मकान का लेंटर ढहा:परिवार का मुखिया गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर
मैनपुरी के दन्नाहर थाना क्षेत्र के लालपुर सलोनी गांव में बारिश के दौरान एक मकान का लेंटर ढह गया। इस हादसे में 50 वर्षीय महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिपाल सिंह अपने मकान की छत पर पानी देखने गए थे, तभी यह घटना हुई। लेंटर गिरने से महिपाल सिंह मलबे में दब गए और चीखने लगे। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User