अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा

Sep 27, 2026 - 21:19
0
अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा
बागपत में माखर गांव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत और अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल करने के मामले में दर्ज मुकदमों को लेकर विरोध कर चुके रजत सोलंकी ने रविवार को लखनऊ स्थित सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने रजत से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। बातचीत के दौरान रजत ने बताया कि वीडियो वायरल करने के बाद उसे दो दिन थाने और एक दिन जेल में रहना पड़ा। उसने बताया कि बाहर आने के बाद मामले को लेकर दोबारा आवाज उठाने पर उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अखिलेश यादव ने माखर गांव में रजत के पिता स्वर्गीय अजीत सिंह को मिले राष्ट्रपति निर्मल ग्राम पुरस्कार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि गांव को पुरस्कार मिला था और वहां की गंदगी व अव्यवस्थाओं का वीडियो सामने आया है तो इसकी जानकारी लेना जरूरी है। उन्होंने रजत से उसके पिता को मिले पुरस्कार के बारे में भी जानकारी ली। भगत सिंह की वेशभूषा में किया था विरोध मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर रजत ने 22 सितंबर को अलग तरीके से विरोध किया था। वह भगत सिंह की वेशभूषा में हाथ-पैर में जंजीरें डालकर और हाथ में तिरंगा लेकर माखर पुलिस चौकी के पास बरगद के पेड़ के नीचे धरना देने पहुंचा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। बाद में इंस्पेक्टर बिनौली जितेंद्र कुमार ने उससे मोबाइल पर बातचीत की। रजत ने मुकदमे वापस लेने समेत आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इससे पहले 7 सितंबर को माखर गांव में सर्व समाज की बैठक हुई थी। इसमें रजत के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमे वापस लेने और विद्यालय की जर्जर हालत, गंदगी व अन्य अव्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User