मैनपुरी में अपने आप पीछे चलने लगी इलेक्ट्रिक कार, VIDEO:टला बड़ा हादसा, मालिक ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Oct 18, 2026 - 20:38
0
मैनपुरी में अपने आप पीछे चलने लगी इलेक्ट्रिक कार, VIDEO:टला बड़ा हादसा, मालिक ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मैनपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर एक इलेक्ट्रिक कार के अचानक बिना ड्राइवर के पीछे की ओर चलने का मामला सामने आया है। कार को इस तरह चलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज 18 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। कार स्वामी ने कंपनी में शिकायत करने और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी की एक इलेक्ट्रिक कार अचानक पीछे की ओर चलने लगी। उस समय कार में ड्राइवर मौजूद नहीं था। इसके बावजूद कार बैक गियर में काफी दूर तक जाती दिखाई देने की बात सामने आई है। कार को अचानक पीछे की ओर बढ़ते देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। फुटेज में कार के पीछे की ओर बढ़ने का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, कार किस वजह से अपने आप चलने लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के पीछे तकनीकी खराबी, गियर या पार्किंग सिस्टम से जुड़ी समस्या थी या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। कार स्वामी सौरभ राठौर ने घटना को गंभीर बताते हुए कंपनी के समक्ष शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है। फिलहाल, जेल रोड पर इलेक्ट्रिक कार के बिना ड्राइवर पीछे की ओर चलने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User