मथुरा में 30 अक्टूबर से निकलेगी सवर्ण न्याय यात्रा:5 नवंबर तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होगा भ्रमण, सरकार तक पहुंचाएंगे मांगें

Oct 18, 2026 - 20:38
0
मथुरा में 30 अक्टूबर से निकलेगी सवर्ण न्याय यात्रा:5 नवंबर तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होगा भ्रमण, सरकार तक पहुंचाएंगे मांगें
मथुरा में सवर्ण समाज की ओर से 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सवर्ण न्याय यात्रा निकाली जाएगी। रविवार शाम 6 बजे एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। यात्रा की शुरुआत यमुना मैया की पूजा-अर्चना से होगी। इसके बाद जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर सैकड़ों गांवों तक पहुंचने की योजना है। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य समाज की मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिए गांव-गांव लोगों से संवाद किया जाएगा और युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों से अभियान में शामिल होने की अपील की जाएगी। सवर्ण न्याय यात्रा में उठेंगी ये मांगें आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान यूजीसी के संबंधित नियमों को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण की पात्रता और प्रक्रिया को सरल बनाने तथा सवर्ण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की जाएगी। यात्रा में सभी वर्गों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा एससी-एसटी अधिनियम के दुरुपयोग की आशंकाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार करने की मांग रखी जाएगी। गांव-गांव जाकर लोगों से करेंगे संवाद यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि अभियान के जरिए समाज की मांगों को संगठित आवाज दी जाएगी, ताकि उन्हें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रखा जा सके। इसके लिए युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि न्याय, समानता, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक संगठनों से शामिल होने की अपील यात्रा से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में विष्णु कुमार सारस्वत, हिर्देश सारस्वत, मयंक सारस्वत, अधिवक्ता कन्हैया ठाकुर, कृष्ण कुमार सारस्वत, शैलेंद्र कुमार शर्मा, कपिल वार्ष्णेय, रवि ठाकुर, कृष्णा ठाकुर और ओमहरी बृजवासी समेत अन्य लोग शामिल हैं। आयोजकों ने जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं, सामाजिक संगठनों और सवर्ण समाज के लोगों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User