सांसद सांगवान ने किसानों के लिए कैशलेस इलाज की मांग:लघु एवं सीमांत किसान परिवारों को मिले सुविधा, सीएम योगी को लिखा पत्र

Sep 27, 2026 - 21:19
0
सांसद सांगवान ने किसानों के लिए कैशलेस इलाज की मांग:लघु एवं सीमांत किसान परिवारों को मिले सुविधा, सीएम योगी को लिखा पत्र
बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लघु एवं सीमांत किसान परिवारों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा मांगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों की स्वास्थ्य समस्या बताई है। सांसद सांगवान ने कहा कि कई लघु एवं सीमांत किसान परिवार आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय या बीपीएल जैसी मौजूदा स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल नहीं हैं। गंभीर बीमारी या दुर्घटना होने पर उन्हें महंगे इलाज के लिए आर्थिक परेशानी होती है। सीमित आय के कारण निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च उठाना मुश्किल होता है। कई बार उन्हें कर्ज भी लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। सांसद ने मांग की कि इन किसानों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना जैसी अलग स्वास्थ्य योजना शुरू हो। उन्होंने सरकारी और संबद्ध निजी अस्पतालों में निर्धारित सीमा तक कैशलेस इलाज का सुझाव दिया। इससे गंभीर बीमारी या दुर्घटना में किसानों को तुरंत उपचार मिलेगा और आर्थिक संकट से राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User