शोहरतगढ़ में लोहिया जी की पुण्यतिथि पर सपा का नमन:मणेन्द्र बोले- 'सप्तक्रांति' के जरिए सामाजिक अन्याय से लड़ रहे अखिलेश यादव

Oct 13, 2026 - 13:49
0
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढेकहरी चौराहा पर स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेन्द्र मिश्रा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सामाजिक कुरीतियां तोड़ने में लोहिया का चिंतन कारगर: मणेन्द्र मिश्रा श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का जीवन और उनके सिद्धांत देश के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। आज भी समाज में व्याप्त असमानता, कुरीतियों और सामाजिक जड़ता को मिटाने के लिए उनका चिंतन पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डॉ. लोहिया की नीतियों और विचारों को धरातल पर उतारने का काम केवल समाजवादी पार्टी कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही निर्विवाद रूप से इकलौते ऐसे नेता हैं जो लोहिया जी की 'सप्तक्रांति' की अवधारणा को अपनाकर सामाजिक अन्याय और विषमता के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद कर रहे हैं। पार्टी उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव रहे। सभा के दौरान 'डॉ. लोहिया अमर रहें' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारों से पूरा ढेकहरी चौराहा गूंज उठा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लोहिया जी के दिखाए मार्ग पर संघर्ष जारी रखेंगे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील शाह, मो. जावेद खान, किताबल्लाह, छेदी खान, डॉ. विकास यादव, प्रेम चंद्र, निरंजन यादव, अशोक यादव, जोखू यादव, शिवम पाण्डेय, चिन्नू खान, मुन्नू खान, राम प्रकाश चौरसिया और देवी सरल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User