मैनपुरी में पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई होंडा सिटी:23 साल के युवक की मौत, मां गंभीर घायल; चंडीगढ़ से अयोध्या जा रहे थे मां-बेटे
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एनएच-34 पर देवीनगर कट के पास पशु सामने आने से होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार चला रहे चंडीगढ़ निवासी 23 वर्षीय पार्थ सिंह की मौत हो गई। उनकी मां सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि पार्थ के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी मोर्चरी भेज दिया। पार्थ सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह चंडीगढ़ के मोहाली स्थित रेलवे कॉलोनी के रहने वाले थे। शुक्रवार को वह अपनी मां सरोज देवी के साथ होंडा सिटी कार संख्या HR 26 BE 9022 से चंडीगढ़ से अयोध्या जा रहे थे। सरोज देवी रेलवे विभाग चंडीगढ़ में कार्यरत बताई गई हैं। बताया गया कि कार जैसे ही कुरावली थाना क्षेत्र में एनएच-34 स्थित देवीनगर कट के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में पार्थ सिंह और उनकी मां सरोज देवी घायल हो गईं। सीएचसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 से जानकारी मिलने पर कुरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पार्थ सिंह का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने पार्थ सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वहीं, हादसे में घायल सरोज देवी का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)