मैनपुरी में युवक ने कुत्तों को गोली मारी, मौत:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी पर कार्रवाई की तैयारी
मैनपुरी में शुक्रवार को पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अवैध तमंचे से दो कुत्तों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से दोनों कुत्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, पशु प्रेमियों ने घटना पर नाराजगी जताई है। देखिए 2 तस्वीरें… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गोली मारने का वीडियो भोगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में वायरल वीडियो में एक युवक कुत्तों पर गोली चलाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि युवक ने अवैध तमंचे से दोनों कुत्तों को निशाना बनाया। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों ने घटना पर आपत्ति जताई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। ग्रामीणों ने बताई कुत्ते के पागल होने की बात वहीं, गांव के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था। उसने गांव के कई अन्य जानवरों को काट लिया था। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की कर रही जांच मामले की जानकारी मिलने के बाद भोगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)