मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में:लखनऊ में रिंच से सिर पर किए कई वार, लैंगिक पहचान को लेकर था विवाद

Oct 02, 2026 - 11:44
0
मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में:लखनऊ में रिंच से सिर पर किए कई वार, लैंगिक पहचान को लेकर था विवाद
लखनऊ में गुरुवार रात 17 साल के लड़के ने रिंच से अपनी मां के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद लड़के ने खुद पिता और पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना विजन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रात करीब 9 बजे हुई। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मां से मिलने घर आया था किशोर पुलिस के मुताबिक, लड़के ने गुरुवार रात पिता से मां से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद पिता ने उसे घर बुलाया। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई। इसी दौरान लड़के ने रिंच से मां के सिर पर कई वार कर दिए। महिला की उम्र करीब 42 साल बताई जा रही है। उनके पति कपड़ा कारोबारी हैं। दंपती का एक ही बेटा है। परिवार में लंबे समय से चल रहा था विवाद प्रारंभिक जांच में परिवार में लड़के की लैंगिक पहचान को लेकर लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। इसी मुद्दे पर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। परिवार ने उसे घर से अलग रखने का फैसला किया था। करीब चार महीने पहले उसके रहने के लिए घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गणेशगंज में किराए का कमरा लिया गया था। परिवार उसके रहने और दूसरे खर्चों के लिए हर महीने पैसे देता था। पिता बोले- बेटे का इलाज चल रहा था किशोर के पिता के मुताबिक, बेटे का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और परिवार में चल रहे विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। …………. इससे संबंधित खबर पढ़िए… कारोबारी के इकलौते नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की:लखनऊ में 4 महीने बाद मिलने आया था; रिंच मारकर सिर फोड़ा, लाश के पास बैठा रहा लखनऊ में गुरुवार रात कपड़ा कारोबारी के 17 साल के बेटे ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। उसने रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे मां की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोपी बेटा अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसने अपना जेंडर भी बदलवा लिया था। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद वह मां की लाश के पास बैठा रहा। उस वक्त पिता दुकान पर थे। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User