महराजगंज पुलिस लाइन में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती:पुलिसकर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प, एसपी ने किया माल्यार्पण
महराजगंज पुलिस लाइन में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा और कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी, देशभक्ति के आदर्श प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि समाज में शांति और सद्भाव मजबूत करना भी है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारी और समर्पण से अपने दायित्वों को निभाने को कहा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने पुलिस लाइन समेत सभी पुलिस इलाकों में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। समारोह में अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)