मां को बचाने आग में कूदा बेटा, दोनों झुलसे:हरदोई में खाना बनाते समय गैस पाइप में लगी आग, मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 03, 2026 - 19:34
0
मां को बचाने आग में कूदा बेटा, दोनों झुलसे:हरदोई में खाना बनाते समय गैस पाइप में लगी आग, मेडिकल कॉलेज रेफर
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे रसोई गैस के पाइप में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मां की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे उसके 24 वर्षीय बेटे ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे आग से बाहर निकाला। इस दौरान बेटा भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को हरियावां सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खाना बनाते समय अचानक लगी आग कुरसेली गांव निवासी राजकुमार गुटखा कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी शीला (48) शनिवार दोपहर घर के हॉल में बने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होने के बाद अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और शीला उसकी चपेट में आकर झुलस गईं मां की चीख सुनकर दौड़ा बेटा शीला ने मदद के लिए शोर मचाया तो उनका बेटा टिंकू पाल मौके पर पहुंच गया। टिंकू उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने आग के बीच पहुंचकर मां को बाहर निकाला। इस दौरान वह भी झुलस गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी डालकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीण टिंकू के मां को बचाने के प्रयास की चर्चा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User