कानपुर में नगर निगम ठेकेदार पर गड़ासे से हमला:पीछे से सिर पर किए 2 वार, हाथ पर भी लगी चोट; आरोपी फरार

Oct 03, 2026 - 19:34
0
कानपुर में नगर निगम ठेकेदार पर गड़ासे से हमला:पीछे से सिर पर किए 2 वार, हाथ पर भी लगी चोट; आरोपी फरार
कानपुर के चकेरी स्थित संजीवनगर में शनिवार शाम सड़क निर्माण करा रहे नगर निगम के ठेकेदार पर नशेबाज युवक ने गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पीछे से ठेकेदार के सिर पर गड़ासे से दो वार किए। बचाव में हाथ आगे करने पर हाथ पर भी गड़ासा लग गया। आरोपी ने इसके बाद कील लगे डंडे से भी ठेकेदार पर कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें हमलावर से बचाया। लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पहले गाली-गलौज कर चला गया था आनंद नगर निवासी गोविन्द त्रिपाठी (52) नगर निगम के ठेकेदार हैं। उनके भाई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गोविन्द शनिवार को संजीवनगर में सड़क का काम करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। क्षेत्रीय लोगों ने युवक को समझाया तो वह वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर पहुंचा और पीछे से गोविन्द पर गड़ासे से हमला कर दिया। सिर और हाथ में गंभीर चोट मनीष के मुताबिक, आरोपी ने गोविन्द के सिर पर लगातार दो वार किए। बचने के लिए गोविन्द ने हाथ आगे किया तो गड़ासा उनके हाथ में लग गया। इसके बाद आरोपी ने कील लगे डंडे से भी कई वार किए। गोविन्द की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोविन्द को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। सिर और हाथ में गंभीर चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। CCTV से आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल को इलाज के लिए हैलट भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User