मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारा चाकू:गले-सीने पर किया हमला, पत्नी से विवाद के बाद मां ने फटकारा था

Oct 14, 2026 - 10:58
0
मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारा चाकू:गले-सीने पर किया हमला, पत्नी से विवाद के बाद मां ने फटकारा था
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर फकीर ग्राम पंचायत के लोनियन पुरवा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय शिवम ने मंगलवार देर रात 12:00 बजे के खुद अपनी मां की डांट से नाराज होकर के अपने गले पर और सीने पर चाकू से गंभीर रूप से वार करके अपने आप को घायल कर लिया। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज पर किया गया है जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में शिवम का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शिवम नशे की हालत में देर रात 12:00 के करीब अपने घर पहुंचा था। जहां अपनी मां अपनी पत्नी पूजा और अपने परिजनों से गाली गलौज करके विवाद शुरू किया। जब शिवम की मां ने डांटा तो नाराज होकर के घर के अंदर रख चाकू को निकाल कर लाया। इस दौरान अपने गले पर और अपने सीने पर ताबड़तोड़ वार करके अपने आप को गंभीर रूप से घायल कर लिया। तत्काल परिवार के लोगों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गए। जहां से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आए दिन इसी तरीके से रात में नशे की हालत में पहुंच करके परिजनों के साथ गाली गलौज कर वाद-विवाद करता था। घायल शिवम तीन भाई है फिलहाल कटरा बाजार थाने की पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। कटरा बाजार थाना अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रेश के तीन पुत्र हैं जिनमें से एक शिवम भी है यह नशे का आदी है। रात में अपने घर पहुंचा जहां अपनी मां और अपनी पत्नी से आपसी कहासुनी को लेकर गाली गलौज करके विवाद किया जब मां ने डांटा तो अपने आप को चाकू से काटना शुरु कर दिया जिसके चलते घायल हुआ है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है पूरे मामले को लेकर के कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User