शामली में पशुचर की जमीन से हटाया अवैध कब्जा:जेसीबी से टिन शेड ध्वस्त, दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी

Oct 14, 2026 - 10:58
0
शामली में पशुचर की जमीन से हटाया अवैध कब्जा:जेसीबी से टिन शेड ध्वस्त, दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी
शामली में पशुचर की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने हटवा दिया। मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से भूमि पर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। साथ ही कब्जाधारी को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव जहानपुरा में पशुचर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। मंगलवार को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर कानूनगो विनोद कुमार और लेखपाल अंकित राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के लिए नगरपालिका की जेसीबी मशीन के ऑपरेटर बिलाल चौधरी को भी बुलाया गया। भूमि को कब्जामुक्त कराया इसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन से मौके पर डाले गए टिन शेड को ध्वस्त करा दिया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। प्रशासन की ओर से कब्जाधारी को भविष्य में दोबारा भूमि पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User