मां विंध्यवासिनी के शृंगार से मंगला आरती तक; 5 तस्वीरें:सुबह 7 बजे तक 2 लाख ने किए दर्शन, एक किमी लंबी कतार में लगे श्रद्धालु

Oct 11, 2026 - 09:24
0
मां विंध्यवासिनी के शृंगार से मंगला आरती तक; 5 तस्वीरें:सुबह 7 बजे तक 2 लाख ने किए दर्शन, एक किमी लंबी कतार में लगे श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तड़के से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का भव्य शृंगार किया गया, इसके बाद मंगला आरती हुई। सुबह सात बजे तक दो लाख श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके थे। मंदिर में दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। हाथों में नारियल, चुनरी और पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। धाम में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम में उमड़ी भीड़, मां के शृंगार और आरती से लेकर भक्तों की अटूट आस्था तक की झलक दिखाती हैं ये 5 तस्वीरें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User