मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय घेरा:कलेक्ट्रेट में भी दिया ज्ञापन, कहा- 11 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई हो

Sep 30, 2026 - 16:42
0
मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय घेरा:कलेक्ट्रेट में भी दिया ज्ञापन, कहा- 11 सूत्रीय मांगों पर सुनवाई हो
फर्रुखाबाद में बुधवार दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्कर्स ने CMO कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन CMO डॉ. आनंद उपाध्याय को सौंपा। आशा वर्कर्स ने CMO कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया। राज्यांश 1500 से बढ़ाकर 7500 रुपए करने की मांग आशा वर्कर्स ने आशा और संगिनी के आधारभूत भुगतान में राज्यांश 1500 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए करने की मांग की। इसके साथ सवेतन अवकाश देने की मांग भी रखी गई। 10 लाख का जीवन बीमा और कैशलेस इलाज की मांग प्रदर्शनकारियों ने जीवन बीमा की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने की मांग की। इसके अलावा 5 लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर देने की भी मांग की गई। बकाया प्रोत्साहन राशि का पूरा भुगतान करने की मांग आशा वर्कर्स ने वर्षों से बकाया प्रोत्साहन राशियों का पूरा भुगतान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मानदेय के पुनरीक्षण को लेकर कमेटी बनाई गई थी, लेकिन उसकी अंतिम बैठक नहीं हुई। कई अभियानों की प्रोत्साहन राशि भी अभी लंबित है। कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन CMO कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद आशा वर्कर्स ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। वहां प्रशासनिक अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष समेत कई आशा वर्कर्स रहीं मौजूद प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी, सपना कटियार, शिप्रा सक्सेना, सुनीता देवी, रामा, कुशमा, सुनीता, उर्मिला और राधा समेत कई आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User