मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

Oct 05, 2026 - 05:50
0
फतेहपुर| कैरबनी गांव में रविवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता एवं मुआवजा प्रावधानों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण और सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में नालसा योजना के तहत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार मंडल एवं साधन मंडल ने ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से जंगली हाथियों से होने वाले नुकसान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। पीएलवी ने बताया कि जंगली हाथी या अन्य वन्यजीवों के कारण मकान, फसल अथवा संग्रहित अनाज को नुकसान पहुंचने पर प्रभावित व्यक्ति संबंधित विभाग को आवेदन देकर नियमानुसार मुआवजे का दावा कर सकते हैं। ग्रामीणों से कहा गया कि वन्यजीवों के कारण किसी प्रकार की क्षति होने पर घटना की सूचना संबंधित विभाग को तत्काल दें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User