प्रतापगढ़ में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर विवाद:लालगंज-रानीगंज बाईपास के मुआवजे पर मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Oct 13, 2026 - 14:57
0
प्रतापगढ़ में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर विवाद:लालगंज-रानीगंज बाईपास के मुआवजे पर मुख्यमंत्री से जांच की मांग
प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन लालगंज-रानीगंज द्वि-लेन बाईपास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया है कि बिना पूर्व सूचना और उनकी गैरमौजूदगी में जमीनों की पैमाइश की जा रही है। किसानों का यह भी आरोप है कि लेखपाल सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा रहे हैं। उन्हें आशंका है कि भूमि की श्रेणी और मुआवजा निर्धारण में अनियमितता हो सकती है। मामले में अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता प्रज्ञा कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं होना चाहिए। पत्र में सात मांगें रखते हुए किसानों को स्पष्ट गणनापत्र देने, उनकी मौजूदगी में पैमाइश कराने और पारदर्शी मुआवजा नीति लागू करने की मांग की गई है। डीएम प्रतापगढ़ और एनएचएआई से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगने की अपील भी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User