मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 03, 2026 - 19:17
0
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मिर्जापुर के कोतवाली देहात पुलिस ने पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी मारपीट पुलिस के मुताबिक, राजपुर आमघाट निवासी शिवकुमारी पत्नी महेश ने 1 अक्टूबर को कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने उसके पति महेश के साथ मारपीट की। घटना में महेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महेश की मौत के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाईं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर दोनों पकड़े गए पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक राकेश राय को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपू बिंद पुत्र रामचंदर निवासी राजपुर आमघाट और विनोद बिंद पुत्र रामसकल बिंद निवासी तिगोड़ा, थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User