माथुर वैश्य समाज की सीईसी के घर प्रदर्शन पर आपत्ति:उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
संभल में मंगलवार को दोपहर 3 बजे माथुर वैश्य सभा सम्भल एवं माथुर वैश्य महिला सभा सम्भल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से की गई आपत्तिजनक गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि समाचार माध्यमों के अनुसार 28 सितंबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त के आगरा स्थित पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान आवास की दीवार और मुख्य द्वार पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए तथा उन्हें विरूपित किया गया। संगठन ने कहा कि किसी संवैधानिक पदाधिकारी के निजी अथवा पैतृक आवास को इस प्रकार निशाना बनाया जाना उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के परिवार और आवास की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का भी अनुरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि निजी आवास पर अभद्र लेखन, तोड़फोड़ अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय गुप्ता पोली, ओम चन्द्रा, दीपक गुप्ता, विकास गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संगीता गुप्ता, शशिबाला गुप्ता, माधव गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, उत्कृष गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)